![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गिरिडीह : लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। पवित्रता और शुचिता के प्रतीक इस महापर्व को लेकर हर जगह उल्लास का माहौल है। चारों ओर छठ मईया के गीत गूंजने लगे हैं। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
चार दिवसीय इस अनुष्ठान के पहले दिन व्रतियों के घरों में पूरी साफ-सफाई और पवित्रता के साथ कद्दू-भात, चना दाल सहित अन्य व्यंजन बनाया और फिर पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने ग्रहण किया। इसके बाद घर के सभी सदस्यों ने भोजन किया। श्रद्धालुओं ने भी व्रतियों के घरों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।