![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
गिरिडीह : जिले के खंडोली पर्यटन स्थल में शुक्रवार की सुबह डैम में एक लाश तैरते देखें जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डैम से निकालकर कब्जे में लेते हुए आगे की प्रक्रिया में जुट गई।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों की नजर डैम में तैर रही लाश पर गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ख़बर लिखें जानें तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद आत्महत्या या हत्या को लेकर भी चर्चाएं हैं। हालांकि अब मृतक का शिनाख्त होने के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।