Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

BNS DAV के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, मतदाताओं को किया जागरूक

414
Below feature image Mobile 320X100

नुक्कड़ नाटक कर बताया मतदान का महत्त्व

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदान करें इसको लेकर शुक्रवार को बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल से सिरसिया ब्लॉक तक निकाली गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोकतांत्रिक देश में, मतदान के महत्व पर, श्रेयांश गुप्ता, सुधांशु कुमार, विशन प्रताप मुरमुर, प्राची, श्रद्धा ने अपने विचार लोगों के सामने प्रकट किये, साथ ही वृष्टि एवं नैनी निधि ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए संयुक्त रूप से कविता पाठ किया। रैली के दौरना छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

मतदाता अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त एवं उन्नत बनाएं : डॉ. पी. हाजरा

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ. पी. हाजरा ने कहा कि मतदान की महत्ता को समझें, मतदान हमारा अधिकार है। यही एक ऐसा अधिकार है जो हर वर्ग समाज गरीब अमीर सबके लिए समान है इसकी गरिमा को समझें और अपने मतदाता अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त एवं उन्नत बनाएं। मौके पर उप प्राचार्य योगेश शर्मा, डीएन सिन्हा एवं एस एस महापात्र मौजूद रहे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250