Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

682
Below feature image Mobile 320X100

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था का जताया विरोध

गिरिडीह : उत्तर प्रदेश की प्रचंड जीत के बाद भाजपाइयों ने झारखण्ड प्रदेश में अराजकता का आरोप लगाते हुए झारखंड की हेमंत सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गिरिडीह जिला इकाई अनुसूचित मोर्चा के द्वारा भी गिरिडीह के टावर चौक पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

मौके पर मौजूद अनुसूचित मोर्चा के कामेश्वर पासवान,पूर्व मेयर सुनील पासवान, नुनूलाल मरांडी, प्रकाश राम, चुन्नूकांत आदि नेताओं ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड समेत गिरिडीह में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आए दिन प्रदेश में हत्या, बलात्कार ,डकैती की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति के कारण झारखंड के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250