Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गांधी जयंती पर भाजपा ने किया बापू को नमन, चलाया सफाई अभियान

122
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर गिरिडीह में भी उन्हें याद किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने शहर के गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने भी इस मौके पर गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया। वहीं इसके बाद  गांधी चौक से अग्रसेन सेन चौक तक सफाई अभियान चलाया। अभियान की अगुवाई मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि गांधी जी के विचारों को लोग भूलते जा रहे हैं। वह अहिंसावादी थे, मगर आज लोग बात बात पर हिंसा पर उतारू हो जाते हैं। आज के इस दौर में गांधी जी के विचारों को अपनाने की जरूरत है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बतायी। वहीं अन्य नेताओं ने भी अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। मौके पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, विनय सिंह,  हरमिंदर सिंह बग्गा, रागिनी लहेरी,  रंजन सिन्हा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250