Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भाजपाइयों ने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारधारा को किया स्मरण

118
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : स्व0 पं0 दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती शुक्रवार को गिरिडीह पचम्बा के हरिचक स्थित जिला कार्यालय में मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व व अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह पर सभी कर्तकर्ताओं एवं उपस्थित नेताओं द्वारा स्व0 उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारधारा को स्मरण किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वेबिनार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु Vocal For Local संकल्प पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए गिरिडीह के दर्ज़नों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित किया। लोगों को भारत निर्मित वस्तुओं का उपभोग करने की सलाह दी गई ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सुधार लाया जा सके ।

इस मौके पर जमुआ के विधायक केदार हाज़रा, बगोदर के निवर्तमान विधायक नागेन्द्र महतो, गाण्डेय के निवर्तमान विधायक जय प्रकाश वर्मा, अशोक उपाध्याय, दिनेश यादव, इंजी विनय सिंह, सुभाषचंद्र सिन्हा, श्याम प्रसाद, संदीप डंगायच, गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय शाहबादी, निर्भय सिंह, देव राज, सुनीत कुमार, संजीत सिंह पप्पू, सदानंद वर्मा, सिंकू सिन्हा, पीयूष सिन्हा, नीलू सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250