Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बरही में हुए रूपेश हत्याकांड को लेकर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन,सरकार के खिलाफ बोला जम कर हमला

93
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर भाजपाइयों ने गिरिडीह में बरही में हुए रूपेश हत्याकांड को लेकर जिले के सभी 34 मंडलों के चौक चौराहों पर हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान धारा 144 का अनुपालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में रूपेश को न्याय दिलवाने के लिए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है,कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। राज्य में मॉब लिंचिंग, हत्या बलात्कार ,चोरी की घटनाएं सरेआम हो रही है और सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए धारा 144 का सहारा ले रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने रुपेश के परिजनों को मुआवजा देने के साथ-साथ सरकारी देरी नौकरी देने की भी मांग की है। विरोध प्रदर्शन में दिलीप बर्मा, सुभाष चंद्र सिन्हा, मनोज शंघाई, अनुप सिन्हा संगीता सेठ, अजय वर्मा, राजेश वर्मा मनोज तांती सहित कई लोग शरीक हुए।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250