Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

126
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : रांची में भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ राज्य भर के भाजपा कार्यकर्त्ता झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने भी लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। शहर के टावर चौक पर दर्जन भर से ज्यादा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने सरकार के दमनकारी निती के खिलाफ पहले जम कर नारेबाजी की बाद में मुख्यमंत्री के पुतले को जलाया।

इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जब इसके खिलाफ लोग लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करती है, तो सरकार की बर्बर पुलिस महिलाओं तक पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज को दवाने का काम करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने भी विरोध मार्च निकाल कर टावर चौक पंहुचे और मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की।

पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर सुनील पासवान ने कहा कि सरकार अपने सत्ता मद में चुर है। सरकार सदन से बाहर भी लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज करवाया और सदन में भी बाबा भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान मे जो शक्ति गरीब अनुसूचित जाति को दी है उसका अवहेलना करते हुए विधायक अमर बाउरी को सदन के अंदर बोलने नहीं दिया।

धूमधाम से गिरिडीह में की जा रही है गणपति बप्पा की पूजा, देखें शहर के पूजा पंडालों की झलकियाँ

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250