Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बाइक सवार ने राह चलती महिला को मारी जोरदार टक्कर, मौत

639
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी : थाना इलाके के पेसराटांड़ में एक बाइक की टक्कर से राह चलती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पेसराटांड़ निवासी भुवनेश्वर पंडित की पत्नी जानकी देवी के रूप में की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जानकी देवी नीमाडीह से अपने घर पेसराटांड़ लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद तत्काल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250