Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

बड़ी खबर : गिरिडीह से रांची जा रही बस नदी में गिरी, 7 की मौत, 45 घायल

2,246
Below feature image Mobile 320X100

हजारीबाग : जिले में शनिवार की शाम हुए दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया है। दरअसल गिरिडीह जिले से रांची जा रही बस टाटी झरिया स्थित सिवाने नदी में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहीं इस घटना में खबर बनाए जाने तक 7 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 45 लोग घायल है। जिसमें कईक की स्थिती नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लग गई है। सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग स्थित शेख बिहारी अस्पताल भेजा गया। वहीं बस में फंसे लोगों को गैस कटर मशीन के जरिए निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह के सीख समुदाय के लोग कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने रांची जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र स्थित सिवाने नदी में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुखार से कोहराम मच गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची भेजे जाने की जानकारी मिल रही है। स्थानीय संवाददाता द्वारा मिली सूचना के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय स्थिति पर नजर बनाए हुई है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250