Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम, बेंगाबाद प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की ओर से निकाली गई पदयात्रा

584
Below feature image Mobile 320X100

बेंगाबाद : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार को बेंगाबाद प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की ओर से पद यात्रा निकाली गई। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री के नेतृत्व आयोजित इस पदयात्रा में कई कांग्रेसी नेता और आम जनता शामिल हुई। पदयात्रा घुठिया हाई स्कूल से आरम्भ होकर बेंगाबाद मुख्य बाजार होते हुए प्रखण्ड कार्यालय के समीप प्रखंड कांग्रेस कार्यालय तक गई। इस दौरान नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे बुलंद किये गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आयी है, नफरत को बढ़ावा देने का काम किया गया है। देश की जनता को जाती धर्म के नाम पर आपस मे तोड़ने का काम किया गया है। जबकि देश के जो ज्वलनशील मुद्दे हैं उनपर भाजपा की सरकार चुप बैठी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी मंहगाई की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है मगर इस के निदान की दिशा में भाजपा सरकार कोई काम नहीं कर रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश को जोड़ने का काम किया है। पार्टी के नेता राहुल गांधी ने फिर से देश को जोड़ने का बीड़ा उठाया है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल मार्च कर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पूरे देश प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा से देश की जनता प्रभावित हो रही है और आने वाले समय में देश से नफरत की राजनीति खत्म होगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी वापसी करेगी और फिर से देश में सबको साथ लेकर चला जायेगा।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता जैनुल अंसारी, नेसाब अहमद, मो शमीम, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हसनैन अली, क्यमुल हक़, पप्पू पांडेय, मो हुसैन अंसारी, अजय यादव, दीपक पाठक, मो मिनसार, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप पांडेय, हारून रशीद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250