![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
तिसरी : थाना अंतर्गत खोटो में शनिवार को सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार फल लोड ऑटो में सवार होकर बैरिया निवासी मुंशी यादव और मालडा निवासी जयप्रकाश शर्मा खिजुरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से खोटो मोड़ के पास ऑटो पलट गया। जिसमें मुंशी यादव और जयप्रकाश शर्मा घायल हो गए।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तीसरी लाया गया। जहां डॉक्टर जैनेंद्र ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुंशी यादव को सर और हाथ में गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।