
गावां : प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र भवन में बुधवार को कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से बीटीएम कुमार इंद्रजीत शेखर उपस्थित थे। चौपाल में खरीफ फसलों से जुड़ी लाभुकों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
बीटीएम कुमार इंद्रजीत शेखर ने कहा कि किसानों को खेती करने व धनरोपनी को लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। वहीं केसीसी ऋण लेकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी बल दिया गया। कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आज के समय में किसानों को कैसे खेती करना है। इसको लेकर भी प्रेरित किया गया।
मौके पर उपमुखिया अशोक यादव, दिनेश कुमार सिंह, एटीएम इरफान अंसारी, अम्बिका प्रसाद यादव, सदानंद राम, सुमित्रा देवी ,केदार यादव, रेखा भारती समेत कई उपस्थित थे।