![Below feature image Mobile 320X100](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/04/PRADEEP.gif)
बगोदर : थाना क्षेत्र के घाघरा मोड़ के निकट बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक घाघरा गांव निवासी मोहित लाल महतो था। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार युवक टायर में हवा डाल रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे वह सिलेंडर समेत हवा में लगभग 50 फीट ऊंचा उछल गया और फिर नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। वहीं सिलेंडर एक ट्रक की बॉडी से टकरा गया।
![विज्ञापन](https://samridhsamachar.com/wp-content/uploads/2024/02/ezgif.com-optimize-1.gif)
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। वहीं इस आकस्मिक घटना से आसपास के लोग भी आहत हैं।