Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

अलग – अलग घटना में एक बच्ची व शख्स की मौत

68
Below feature image Mobile 320X100

तिसरी व लोकाय थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में एक बच्ची व शख्स की मौत हो गई। एक घटनाक्रम तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव के हरिजन टोला का है। जहां पत्नी से कहासुनी के बाद बिनोद तुरी ने पहले गुस्से में आकर ऑटो का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। मौके पर स्थिती बिगड़ता देख परिजन इलाज के लिए बेलाटांड ले गए जहां उपचार के बाद वापस उसे वापस घर ले जाया गया। लेकिन इसी बीच फिर उसकी हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मायूसी का माहौल है।

वहीं दूसरा घटनाक्रम लोकाय थाना क्षेत्र के जमामो गांव का है जहां तालाब में डूबने से 10 वर्षीय राखी कुमारी की मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बच्ची तालाब किनारे अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान फिसलकर तालाब में गिर गई और मदद को आवाज लगाने लगी। बहन को डूबता देख भाई घर जाकर सूचना दिया। जिसके बाद परिजन हो हल्ला करते हुए तालाब के पास पहुंचे लेकिन तब तक बच्ची तालाब में डूब चुकी थी। मौके पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नीचे लिंक पर क्लिक कर देखें आज की ताजातरीन खबरें

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1634774566884393&id=100064024504271

 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

advt 2 <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250