Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

धनवार में मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाके को किया गया सील

155
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के धनवार प्रखंड में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। सिविल सर्जन डॉ अवधेश प्रसाद सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर है जो कि हाल ही में मुंबई से वापस लौटा था। उसकी उम्र 25 साल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मरीज धनवार प्रखंड के नावागढ़ के पास का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इलाके को सील कर सेनेट्राइज किया जा रहा है। इधर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर कैम्प किये हुए हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि युवक गांव के स्कूल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में था और क्रिकेट आदि भी खेला करता था। उसके कॉन्टैक्ट हिस्टी पता की जा रही है। उसके सम्पर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250