Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

अलग-अलग मामलों में 4 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

132
Below feature image Mobile 320X100

सरिया(गिरिडीह) : अलग-अलग कांडों में शामिल 4 आरोपियों को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला चोरी से जुड़ा है। इस मामले में सरिया थाना पुलिस कांड संख्या 1/20 दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में राजकुमार यादव और मोतीलाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके निशानदेही पर पुलिस ने 7.5 केवीए का किलोस्कर कम्पनी का जेनरेटर भी बरामद किया है। गौरतलब है कि बीतें दिनों बागोडीह मोड़ में एक निर्माणाधीन मकान से जेनरेटर की चोरी की गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इधर दूसरा मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि पिछले दिनों आई आंधी तूफान में एक पेड़ बगल के कुएं में गिर गया था। जिसे उठाने जाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के द्वारा सरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 122/20 और 129/20 दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार दास और अजय कुमार दास को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250