Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

सड़क हादसे में 2 की मौत, झारखंड धाम से पूजा कर लौट रहे थे सभी

820
Below feature image Mobile 320X100

धनवार : थाना क्षेत्र के डोरंडा-गावां मुख्य मार्ग के हथियागढ़हा घाटी के पास शनिवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कुलदीप कुशवाहा और सबिया देवी शामिल है। ये बिहार के नवादा जिले के सहारनपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के सहारनपुर से एक परिवार प्रसिद्ध झारखंड धाम में पूजा करने ऑटो से आया हुआ था। इसके बाद सभी पूजा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हथियागढ़हा घाटी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक बोलरो ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और कुलदीप कुशवाहा की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को धनवार रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दरम्यान सबिया देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं घायल सुनैना देवी, कौशल्या देवी, ऋषि कुमार, अजनसिया देवी का इलाज जारी है।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250