Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया के सहयोग से घर लौटे 11 युवक, रोजगार के चक्कर में गये थे जम्मू

131
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी नवीन चौरसिया लगातार लगे हुए हैं। आपदा के इस घड़ी में चाहें जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध करवाना हो या और कुछ समस्या श्री चौरसिया जानकारी मिलते ही लोगों को सहयोग पहुंचा रहे हैं।

इनके सहयोग से जम्मू में अपने साथियों के साथ फंसें धरियाडीह निवासी विशाल यादव, शशी कुमार शर्मा समेत 9 अन्य मज़दूरों की घर वापसी हो पाई है। श्री चौरसिया के इस प्रयास की सराहना युवकों के परिजनों के साथ-साथ शहर के लोग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जाता है कि लॉकडाउन से पहले कुछ काम से विशाल यादव अपने साथी शशी शर्मा के साथ दौलत मंडल, लखन मुर्मू, विकास कुमार, मुस्कान तुरी, सोनू कुमार, धीरज कुमार, लालमोहन तुरी, मंटू तुरी, लूटन तुरी, लक्ष्मण तुरी व विक्की तुरी को लेकर जम्मू गए थे। जम्मू जाने के कुछ दिनों के बाद ही कोविड 19 संक्रमण के वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। जिससे सभी लोग वहां फंस गए। कुछ दिनों में उनका राशन पानी और पैसे भी समाप्त हो गये थे।

सोशल साइट्स से मिली जानकारी

लॉकडाउन में फंसे युवकों ने इसकी जानकारी सोशल साइट्स पर डाली थी। इस बात की जानकारी जब कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया को मिली तो उन्होंने सबसे पहले विशाल से संपर्क कर पास बनाकर अपने खर्चे से सभी युवकों को लाने के लिए गिरिडीह से वाहन जम्मू भेजा और दो दिन के सफर करने के बाद सभी युवक आज सही सलामत गिरिडीह पहुंच गये हैं।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250