AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोविड जागरुकता रथ को बीडीओ ने किया रवाना, इस मौके पर कईयों को पड़ा टीका

गावां, गिरीडीह : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा पंद्रह से अठारह साल तक के बच्चों एवं युवाओं के वैक्सीनशन हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई। गावां एवं तिसरी के वैक्सीनशन जागरूकता रथ को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रमोहन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गिरीडीह : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा पंद्रह से अठारह साल तक के बच्चों एवं युवाओं के वैक्सीनशन हेतु विशेष अभियान की शुरुआत की गई। गावां एवं तिसरी के वैक्सीनशन जागरूकता रथ को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रमोहन प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक गोविंद खनाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
15 से 18 साल तक की उम्र के बच्चों को शत प्रतिशत वैक्सिनेशन से जोड़ा जाएगा, विशेषतौर यह रथ गावां एवं तिसरी प्रखंड के सभी सुदूरवर्ती गांवों तक जाएगी। इस अभियान के माध्यम से पहले एवं दूसरे डोज से वंचित लोगों को भी वैक्सीनशन किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति ने बताया कि बाल अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ दोनों प्रखंडों में वैक्सीनशन को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन का काम सराहनीय है। कोविड जागरूकता रथ के माध्यम से वैक्सीनशन से छूटे हुए लोगों को लाभ होगा और 15 से 18 साल तक के उम्र के बच्चों का शत प्रतिशत वैक्सिनेशन सुनिश्चित होगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चन्द्रमोहन प्रसाद ने कहा कि वैक्सिनेशन में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक गोविंद खनाल ने कहा कि संगठन द्वारा कोडरमा, नवादा एवं गिरीडीह में वैक्सीनशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, आज उसी कड़ी में गावां मुख्यालय से दोनों प्रखंडों हेतु कोविड जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है, दोनों प्रखंडों में यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक गोविंद खनाल,बाल अधिकार कार्यकर्ता प्रीति कुमारी, प्रियंका मराण्डी, प्रियंका भारती, मो इलियास, सूरज पांडेय, सुरेन्द्र पंडित, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मो आरिफ अंसारी, संदीप नयन, तरुण स्वर्णकार, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र सिंह, अमित कुमार, राजेश शर्मा, श्रीराम कुमार,बिक्कू कुमार, विरेन्द्र यादव, अनिल कुमार,भीम चौधरी समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories