AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोविड 19 टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत, पहले दिन कई चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को लगी वैक्सीन

गिरिडीह : लंबे समय के बाद शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण का इंतज़ार समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात गिरिडीह जिला स्तर पर उपायुक्त की उपस्थिति में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : लंबे समय के बाद शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण का इंतज़ार समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात गिरिडीह जिला स्तर पर उपायुक्त की उपस्थिति में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए सफाई कर्मी को प्रथम वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।

इसके बाद डॉ विकास कुमार माथुर, डॉ अमिता राय, डॉ प्रकाश सहाय व जिले के अन्य चिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया गया।

इस मौके पर उपायुक्त ने लभुकों को बधाई दी एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणडीह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांडेय में समुचित व्यवस्था बनाए रखते हुए टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। उक्त दोनों टीकाकरण स्थलों पर सभी तैयारियों का पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी टीकाकरण कर्मी निर्धारित समय के अनुसार अपने अपने स्थानों पर उपस्थित थे। पूरी तरह सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टीकाकरण का कार्य किया गया।टीकाकरण अभियान में उपायुक्त ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि यह वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। सभी निबंधित लाभुक जिला एवं प्रखंड स्तर पर संचालित PHC एवं CHC में जाकर कोविड-19 का टीका लगवाएं एवं अन्य को भी इसके प्रति प्रोत्साहित एवं जागरूक करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अफवाहों व गलत खबरों पर ध्यान न देने की अपील की तथा कहा कि कोविड-19 वैक्सीन के प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया कोषांग का गठन किया गया है। अतः ऐसे अफवाहों व गलत खबरों पर ध्यान न दें तथा ऐसे अफवाहों से बचें। उपायुक्त ने अनुरोध किया कि ऐसे अफवाहों पर विश्वास न करें तथा अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना जिला प्रशासन को दें।

टीकाकरण अभियान में मुख्य रूप से सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी पदाधिकारी, पीएचसी, कल्याण डीह एवं गांडेय प्रखंड से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories