AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जे०आर०जी० बैंक ने लगाया विशेष कैंप, 85 संयुक्त देयता समूह के ऋण की हुई मंजूरी

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाया जा रहा है बृहद कार्यक्रम गिरिडीह : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जे०आर०जी० बैंक एवं नाबार्ड के तत्वाधान में सोमवार को गांडेय प्रखण्ड के अहिल्यापुर पंचायत स्थित न्यू फ्रेश बास्केट एफपीओ के प्रांगण में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में संयुक्त देयता समूह के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाया जा रहा है बृहद कार्यक्रम

गिरिडीह : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जे०आर०जी० बैंक एवं नाबार्ड के तत्वाधान में सोमवार को गांडेय प्रखण्ड के अहिल्यापुर पंचायत स्थित न्यू फ्रेश बास्केट एफपीओ के प्रांगण में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में संयुक्त देयता समूह के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं उसके अनेक लाभ भी बताए गए। 

कार्यक्रम को लेकर जे०आर०जी० बैंक गिरिडीह क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश ने बताया कि जे०आर०जी० बैंक आजादी के अमृत महोत्सव को बृहद रूप से मना रहा है।इस कड़ी में बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कैम्प करके जरूरतमंदों को ऋण उपलब्ध करवा रहा है।

350 से अधिक परिवार होंगे लाभांवित

उन्होंने यह भी बताया कि आज के कैम्प में कुल 85 संयुक्त देयता समूह के ऋण आवेदन को सैद्धान्तिक मंजूरी दी गई। जिससे लगभग 350 से अधिक परिवार को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने में सहायता मिलेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने की पहल

 

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आशुतोष प्रकाश ने कहा कि नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है एवं उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए संयुक्त देयता समूह के प्रत्येक सदस्य को 50-50 हजार रूपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने मे जे०आर०जी० बैंक और नाबार्ड के साथ रुद्रा फाउंडेशन, सेल्को फाउंडेशन, आईडिया फाउंडेशन, न्यू फ्रेश बास्केट एफपीओ एवं सवेरा एफपीओ का विशेष योगदान रहा। 

ये थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जे०आर०जी० बैंक गिरिडीह क्षेत्र के प्रबंधक बिजय प्रकाश, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आशुतोष प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक कमल किशोर, अशोक कुमार, बिमल कृष्ण दास, रियाज़ अहमद, प्रवीण कुमार हैप्पी, परमदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories