TOP BANNER
Sponsored

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक गिरिडीह इकाई ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के लाभार्थी को सौंपा चेक

दावे के 15 दिनों के अंदर सौंपा चेक   गिरिडीह : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। योजना के अंतर्गत बीमा होने पर लाभार्थी को तत्काल योजना का लाभ भी मिल रहा है। इसी कड़ी में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरेश कुमार सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जीवन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 6, 2022 Mar 6 47 Views
Share

दावे के 15 दिनों के अंदर सौंपा चेक

 

गिरिडीह : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। योजना के अंतर्गत बीमा होने पर लाभार्थी को तत्काल योजना का लाभ भी मिल रहा है। इसी कड़ी में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरेश कुमार सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी तुलसी यादव को 2 लाख का चेक प्रदान किया गया।

 

बताया गया कि बिरनी प्रखंड के जनता जरीडीह स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा गिरिडीह में खाताधारी स्व.पुष्पा देवी का निधन अचानक हार्ट अटैक आने से 2 महीने पूर्व हो गया था। मृतिका ने 330 रुपया का बीमा करवा रखा था।

 

इसके बाद मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के उपरांत शाखा प्रबंधक निकेश कुमार सिन्हा ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्रीय कार्यालय गिरिडीह में कार्यरत वरीय प्रबंधक कमल किशोर और प्रदीप कुमार बरनवाल, जनता जरीडीह शाखा में कार्यरत लिपिक अनुपम देव और बैंक मित्र पंकज कुमार की सहायता से 15 दिनों के अंदर ही मृतका के पति तुलसी यादव को बीमा कंपनी द्वारा लाभ प्राप्त करना सुनिश्चित करवाया। बीमा मिलने पर लाभार्थी तुलसी यादव ने झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का धन्यवाद ज्ञापन किया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories