TOP BANNER
Sponsored

स्थापना दिवस पर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ सरिया इकाई ने किया कार्यक्रम का आयोजन

सरिया : स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ प्रखंड सरिया इकाई द्वारा सरिया स्टेडियम में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह तथा पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को माल्यार्पण कर किया गया।

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 14, 2021 Jan 14 30 Views
Share

सरिया : स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ प्रखंड सरिया इकाई द्वारा सरिया स्टेडियम में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह तथा पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद दीप जलाकर व स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पारा शिक्षकों का आंदोलन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा है।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा जनता तथा आंदोलनकारियों के पक्ष में रहा हूं। कहा कि पारा शिक्षकों की मांगे जायज है वे शिक्षकों की मांगों के प्रति हमेशा गंभीर हैं।

पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि 17 वीं वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड के हेमंत सरकार को बताना चाहता हूं कि झारखंड विधानसभा का चुनाव होने के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया,सारी व्यवस्थाएं बदल गईं, विधायक बदल गए।परंतु 18 वर्षों में पारा शिक्षकों की समस्या जस की तस बनी हुई है। सरकार अपनी घोषणाओं के विपरीत कार्य कर रही है। इस मंच के माध्यम से झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा में जिस प्रकार पारा शिक्षकों के हित की बात कही गई स्थायीकरण तथा वेतनमान देने पर अमल करें।अन्यथा 17 जनवरी से चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories