TOP BANNER
Sponsored

झारखंड सरकार की नई कोविड गाइडलाइन:विदेश से झारखंड आने वालों को 7 दिन तक रहना होगा क्वारैंटाइन, बतानी होगी अपने पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री

Jharkhand Coronavirus Update: कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है. अगर अंतरराष्ट्रीय यात्री पॉजिटिव मिलेंगे, तो उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का आदेश दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देश के अनुरूप झारखंड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 30, 2021 Nov 30 43 Views
Share

Jharkhand Coronavirus Update: कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है. अगर अंतरराष्ट्रीय यात्री पॉजिटिव मिलेंगे, तो उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का आदेश दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देश के अनुरूप झारखंड को भी अलर्ट पर रखा गया है. सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश है.

खासकर बाहर से आनेवाले यात्रियों पर नजर रखने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल नये वैरिएंट का पूरे देश में कोई केस नहीं है. फिर भी राज्य सरकार ने विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है. ऐसे में हाई रिस्क वाले देश या क्षेत्राें से आनेवाले लोगों पर नजर रखी जायेगी. यह निर्देश एक दिसंबर से पूरे राज्य में लागू हो जायेगा. वहीं उपायुक्तों काे कहा गया है कि वह अपने-अपने जिला में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराये. वहीं कोरोना के टीकाकरण में तेजी लाने और शतप्रतिशत टीकाकरण पर जोर दिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को करानी होगी आरटीपीसीआर जांच :
विभाग ने आदेश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आनेवाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच करानी होगी. साथ ही विदेश से आनेवालों की कांटैक्ट ट्रेसिंग भी करनी है. जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जायेंगे, उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भी भेजा जायेगा. विदेश से आनेवाले लोगों की पूरी सूची उपायुक्तों को रखनी है. साथ ही राज्य में रह रहे उनके परिजनों की सूची भी रखनी है, जिससे कांटैक्ट ट्रेसिंग आसानी से हो सके. विभाग ने रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो व देवघर में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

MIDDLE
Sponsored

विशेष बैठक बुलाने की तैयारी
विदेश से झारखंड आने वाले यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री देखने और उन्हें एक निश्चित समय तक क्वारंटीन करने के भी निर्देश दिए गए हैं. एक.दो दिनों में सरकार स्थिति की समीक्षा के लिए विशेष बैठक बुलाने की तैयारी कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी की मौजूदा रिकवरी दर लगभग 99 प्रतिशत है, लेकिन आगे के खतरों को देखते हुए सरकार किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार से गुजारिश है कि वो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक लगाए. कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने देश में जिस तरह की तबाही मचाई थी उससे सबक लेकर पूरे देश में समन्वय के साथ काम होना चाहिए.

तेज हुई कोविड टीकाकरण की गति
राज्य में रविवार से कोविड टीकाकरण की गति भी तेज कर दी गई है. दिसंबर के अंत तक राज्य के 90 प्रतिशत लोगों को कोविड का टीका देने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाना है. विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने भी इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया है. जिन लोगों ने कोविड टीके का दूसरा डोज नहीं लिया है उनके नंबरों पर कॉल किया जा रहा है, ऐसे लोगों के घरों में भी दस्तक दी जा रही है. बता दें कि, झारखंड में फिलहाल कोरोना के 109 एक्टिव केस हैं. राज्य के 12 जिलों में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories