AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड सरकार ने होली के अवकाश की, कि घोषणा

रांची: इस बार झारखंड में होली कब मनाई जाएगी. इस सवाल का जवाब सभी जानना चाह रहे हैं. डाउट इस वजह से है क्योंकि राज्य सरकार ने एन.आई. एक्ट के तहत 18 मार्च को होली की छुट्टी घोषित कर रखी है. वहीं दूसरी तरफ ज्योतिषीय गणना के आधार पर 17 मार्च की देर रात होलिका


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची: इस बार झारखंड में होली कब मनाई जाएगी. इस सवाल का जवाब सभी जानना चाह रहे हैं. डाउट इस वजह से है क्योंकि राज्य सरकार ने एन.आई. एक्ट के तहत 18 मार्च को होली की छुट्टी घोषित कर रखी है. वहीं दूसरी तरफ ज्योतिषीय गणना के आधार पर 17 मार्च की देर रात होलिका दहन का संयोग बनने की वजह से 19 मार्च को होली मनाने की बात कही जा रही है. इसी आधार पर कई राज्यों ने 19 मार्च को ही होली की छुट्टी घोषित की है. इसे देखते हुए झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 19 मार्च यानी शनिवार को भी होली की छुट्टी घोषित कर दी है.

 

झारखंड में होली की छुट्टी अच्छी बात यह है कि पूर्व में घोषित 18 मार्च की छुट्टी को भी बहाल रखा गया है. राज्य सरकार की इस घोषणा की वजह से सरकारी कर्मियों की बल्ले बल्ले हो गई है. अब उन्हें एक साथ 3 दिन की छुट्टी मिल जाएगी. पूर्व में तय 18 मार्च की छुट्टी के अलावा शनिवार यानी 19 मार्च के साथ साथ रविवार की साप्ताहिक छुट्टी मिल जाएगी. सबसे खास बात यह है कि कार्मिक विभाग की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पूर्व में 18 मार्च को छुट्टी घोषित थी लेकिन अन्य माध्यमों से 19 मार्च को होली मनाए जाने की खबर के आलोक में 19 मार्च को भी होली की छुट्टी घोषित की जाती है.

19 मार्च को छुट्टी की घोषणाअब सवाल यह है कि झारखंड में लोग 18 मार्च को होली मनाएंगे या 19 मार्च को. लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि 17 मार्च की देर रात होलिका दहन का मुहूर्त है, इसलिए झारखंड में 19 मार्च को ही होली मनाई जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बैंक अधिकारी एसाेसिएशन ने पहले ही किया था आग्रह-छुट्टी बदलें : ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन की झारखंड शाखा ने कार्मिक सचिव काे 11 मार्च काे ही पत्र लिखा था। फेडरेशन के सचिव प्रकाश उरांव की ओर से लिखे पत्र में कहा गया था कि हाेली महत्वपूर्ण त्याेहार है। यह 19 मार्च काे मनाई जाएगी, इसलिए छुट्टी भी उसी दिन हाेनी चाहिए। लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

कैलेंडर के मुताबिक होली 17 और 18 मार्च को है। लेकिन पंचांग के कारण अब होलिका दहन 17 मार्च को होगा तो होली 19 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन देशभर में होली की छुट्‌टी 17-18 मार्च को ही थी। जब तिथि में बदलाव हुआ तो सभी राज्यों ने उसी हिसाब से छुट्‌टी की व्यवस्था की। लेकिन झारखंड अब भी कैलेंडर के हिसाब से ही चल रहा है। अब तक छुट्‌टी में बदलाव नहीं किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories