AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज से शुरू हो रहा है आईपीएल, टूर्नामेंट में खेले जाएंगे 74 मैच

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट को मोटे दाम और नई पहचान दिलाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 10 टीम के साथ स्वदेश में अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है, जिसका पहला मैच आज शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट को मोटे दाम और नई पहचान दिलाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 10 टीम के साथ स्वदेश में अपना रंग बिखेरने के लिए तैयार है, जिसका पहला मैच आज शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा.

यह 2011 के बाद यह पहला अवसर होगा जबकि वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी के लिए 10 टीम आपस में भिड़ेंगी. इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटन्स के रूप में दो नई टीम आईपीएल में पदार्पण करेंगी. देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को 2019 के बाद पहली बार स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा. आईपीएल के सभी मैच भारत में खेले जाएंगे और स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे.

टूर्नामेंट में खेले जाएंगे 74 मैच 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गयी है जिससे यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा. सभी टीम हालांकि लीग चरण में 14 मैच ही खेलेंगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 2021 में कड़ा सबक मिला था, जब उसे महामारी फैलने के कारण बीच में टूर्नामेंट स्थगित करना पड़ा और बाद में उसे यूएई में पूरा करना पड़ा था. इसको ध्यान में रखते हुए इस समय लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे के तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि हवाई यात्रा करने की जरूरत नहीं पड़े.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories