TOP BANNER
Sponsored

बीमा कर्मचारी संघ की हुई बैठक, एलआईसी आईपीओ का जताया गया विरोध

आईपीओ लाने पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का लिया गया निर्णय गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह बेस की एक बैठक गुरुवार को एलआईसी कार्यालय में आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा तथा संचालन मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडलीय महासचिव जगदीश चंद्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 3, 2022 Mar 3 36 Views
Share

आईपीओ लाने पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का लिया गया निर्णय

गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह बेस की एक बैठक गुरुवार को एलआईसी कार्यालय में आयोजित कि गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा तथा संचालन मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि मंडलीय महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल शामिल हुए वहीं अतिथि के रुप में मंडलीय अध्यक्ष महेंद्र किशोर प्रसाद ,संयुक्त सचिव सुमित कुमार सिन्हा, सांगठनिक सचिव मदन कुमार पाठक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेच रही है । एलआईसी जैसे उत्कृष्ट वित्तीय संस्था का भी आईपीओ के माध्यम से विनिवेश किया जा रहा है। मंडलीय अध्यक्ष महेंद्र किशोर प्रसाद ने कहा कि 5 करोड़ की पूंजी से प्रारंभ होकर 66 वर्षों में एलआईसी ने 38 लाख करोड़ की परिसंपत्ति अर्जित किया है । एलआईसी छोटे छोटे निवेशों को संग्रह कर देश के आधारभूत संरचना के विकास में निवेश करती है। ऐसे में एलआईसी का आईपीओ आना कतई देश हित में नहीं है।

महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि एलआईसी का गठन एलआईसी एक्ट 1956 के तहत हुआ है जिसमें प्रावधान किया गया कि प्रत्येक वर्ष के सर प्लस का 95% बीमा धारकों को बोनस के रूप में तथा 5% केंद्र सरकार को लाभांश के रूप में देना है तथा एलआईसी में निवेश की राशि को देश के आधारभूत संरचना के विकास में लगाना है। प्रारंभ काल से आज तक एलआईसी इन पर खरा उतरा है। लेकिन एलआईसी के आईपीओ आने के बाद इन प्रावधानों में बदलाव कर दिया जाएगा। इसलिए हमारा संगठन एलआईसी के आईपीओ का विरोध कर रही है। जिस दिन एलआईसी का आईपीओ लाया जाएगा ,उस दिन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आवाहन पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

बैठक को संयुक्त सचिव सुमित कुमार सिन्हा संगठन सचिव मदन कुमार पाठक पेंशनर एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने संबोधित किया। वहीं बैठक में विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, कुमकुम बाला वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार ,राजेश कुमार ,विनय कुमार ,उमा नाथ झा ,डेनियल मरांडी, श्वेता, अंजलि श्वेता ,अंशु कुमारी सिंघानिया, स्वेता कुमारी, प्रवीण कुमार हंसदा, अनिल कुमार वर्मा ,प्रीतम मेहता, कुलदीप कुमार रवि, प्रभास कुमार शर्मा, प्रज्ञा आनंद ,सुकृति बर्मन, सबा परवीन, नीतीश कुमार गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, दीपक कुमार पासवान, गौरव कुमार सिंह, अभय कुमार, सुनील कुमार वर्मा ,महेश्वरी वर्मा ,प्रदीप कुमार ,संजय कुमार शर्मा समेत सभी कर्मचारी शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories