TOP BANNER
Sponsored

WTC फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन 20 खिलाड़ियों को मिली जगह

भारतीय टीम का मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से होना है. यह मुकाबला साउथम्पटन के द रोस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है. दुनिया भर के फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है. टेस्ट चैंपियनशिप में भारत ने जहां 72.2% पॉइंट्स ऑफ़ परसेंटेज

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 7, 2021 May 7 59 Views
Share

भारतीय टीम का मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से होना है. यह मुकाबला साउथम्पटन के द रोस बाउल क्रिकेट स्टेडियम में 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है. दुनिया भर के फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित है. टेस्ट चैंपियनशिप में भारत ने जहां 72.2% पॉइंट्स ऑफ़ परसेंटेज के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वहीं न्यूजीलैंड ने 70% पॉइंट्स ऑफ़ परसेंटेज के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है.

आज भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. कुल 20 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. हालांकि 2 खिलाड़ियों को उनकी फिटनेस के आधार पर मौका मिलेगा.

टीम की कप्तानी विराट कोहली के कंधो पर ही है. वहीं टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे. विकेटकीपर बल्लेबाजों के रूप में युवा ऋषभ पंत और अनुभवी रिद्धिमान साहा को मौका दिया गया है. ईशान किशन, केएस भरत जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज इस टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं.

MIDDLE
Sponsored

रोहित शर्मा, शुबमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मो. शमी, मो. सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिटनेस क्लीयरेंस के निर्भर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर, फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर).

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories