TOP BANNER
Sponsored

भारतीय मूल के खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया टीम में मिली जगह

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. विंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 टी20 और 3 वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी. खास बात ये है कि इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में 19 वर्षीय भारतीय मूल के लेग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 19, 2021 May 19 41 Views
Share

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपनी 23 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया. विंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 टी20 और 3 वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 10 जुलाई से होगी. खास बात ये है कि इस टीम में ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में 19 वर्षीय भारतीय मूल के लेग ब्रेक गेंदबाज तनवीर संघा को शामिल किया गया है.

तनवीर संघा के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। वे पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। तनवीर के पिता जोगा सिंह 1997 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. वह सिडनी में टैक्सी चलाते हैं. तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी में हुआ था.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक तनवीर संघा ने अपना करियर की शुरुआत बतौर तेज गेंदबाज के रूप में की थी। हालांकि बाद में लेग स्पिन की प्रतिभा को पहचान मिली.

MIDDLE
Sponsored

साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में तनवीर संघा ने बहुत अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने इस टूर्नमेंट में छह मैचों में 15 विकेट लिए. दो पारी में उन्होंने चार विकेट थे और एक बार 14 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे. यह प्रदर्शन उन्होंने नाइजीरिया के खिलाफ किया था.

तनवीर का बचपन बेहद ही साधारण तरीके से बीता है उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है. तनवीर ने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक क्रिकेट में एक अलग ही पहचान बनाई है. उम्मीद है कि वो वेस्टइंडीज के लिए मौका मिलने पर बेहतरीन प्रदर्सन करेंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories