AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंडियन आर्मी की मिसाइल पाकिस्तान में 124 KM अंदर गिरी; भारत ने कहा- गलती से चल गई

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि उसके पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में भारत से एक मिसाइल आकर गिरी थी। इस पर अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। भारत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एक मिसाइल गलती से एक सैन्य अड्डे से दागी गई,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि उसके पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में भारत से एक मिसाइल आकर गिरी थी। इस पर अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। भारत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एक मिसाइल गलती से एक सैन्य अड्डे से दागी गई, जो कि गलती से पाकिस्तान के इलाके में जा गिरी। इस पर रक्षा मंत्रालय ने खेद व्यक्त किया है।

पाकिस्तानी सेना ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक भारतीय मिसाइल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस आई थी। यह मिसाइल उनके क्षेत्र में मियां चन्नू नामक स्थान के पास गिरने के बाद आसपास के क्षेत्रों को कुछ नुकसान पहुंचाया था।

रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल हो गई थी फायर

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

वहीं, आज इस पर भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने घटना की कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है और कहा कि यह राहत की बात है कि अचानक गिरी मिसाइल के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही बताया कि 9 मार्च 2022 को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल अचानक से फायर हो गई और वह पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी।

उच्च स्तरीय कोर्ट आफ इंक्वायरी का दिया आदेश

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। बयान में कहा गया कि यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी। यह घटना बेहद खेदजनक है, लेकिन यह भी राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories