TOP BANNER
Sponsored

रक्तदाताओं का बढ़ाया गया उत्साह, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

गिरिडीह : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को रेडक्रॉस भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट बीबी जखमोला, सिविल सर्जन डॉ एस सन्याल, रेडक्रॉस गिरिडीह इकाई के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा, वाइस चैयरमेन डॉ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 7, 2021 Jan 7 33 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को रेडक्रॉस भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के कमांडेंट बीबी जखमोला, सिविल सर्जन डॉ एस सन्याल, रेडक्रॉस गिरिडीह इकाई के चैयरमेन मदन विश्वकर्मा, वाइस चैयरमेन डॉ तारकनाथ देव, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दिनेश खेतान, संजय भुदोलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विधायक ने रेडक्रॉस के कार्यों को सराहा

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की कमी को दूर करने में अहम योगदान दे रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया कराना काफी सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वहीं सीआरपीएफ कमांडेंट बीबी जखमोला ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रेडक्रॉस के द्वारा जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जाना काफी सराहनीय है। कहा कि इस पुनित कार्य में सीआरपीएफ के जवान भी हमेशा तत्परता के साथ भाग लेंगे।

MIDDLE
Sponsored

सीएस डॉ एस सन्याल ने कहा कि कोरोना काल में भी रेडक्रॉस के द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया है। रेडक्रॉस के पदाधिकारी व कर्मी हमेशा स्वास्थ्य विभाग के सामंजस्य स्थापित कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते है। कहा कि वे इनके सहयोग के हमेशा तत्पर है।

जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया कराना सबसे पहली प्राथमिकता

कार्यक्रम के दौरान सचिव राकेश मोदी ने रेडक्रॉस की गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि सामाजिक स्तर पर कई कार्य कर रही है। कहा कि खासकर जरूरतमंद मरीजों को रक्त मुहैया कराना सबसे पहली प्राथमिकता है। जो गिरिडीह के विभिन्न के संस्थानों के सहयोग से ही संभव है। इस दौरान उन्होंने रक्तदान शिविर का आयोजन करने वाले सभी संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्ही के बदौलत ही कोरोना काल में भी मरीजों को रक्त मुहैया कराया जा सका है।

योद्धा होते हैं रक्तदाता

कार्यक्रम का संचालन करत हुए रेडक्रॉस के रिंकेश कुमार ने कहा कि मरीजों को अपना रक्त देकर जीवन दान देने वाले कोई आम लोग नहीं होते हैं, बल्कि वे भी एक योद्धा है। इन योद्धाओं के सहयोग से ही ब्लड बैंक का सही मायने में संचालन हो रहा है। मौके पर रेडक्रॉस के प्रभारी डॉ अबु आसीफ, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद अग्रवाल, परमजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत सिंह, सुनील मोदी, मो. मुस्तकीम, सुजीत कपिसवे, चंदन केडिया, निकिता गुप्ता, संदीप विमल, मनिष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

52 संस्थानों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान कुल 52 संस्थानों को सम्मानित किया गया। सबसे अधिक रक्त संग्रह करने वाले कबीर ज्ञान मंदिर को पहले, माहुरी नवयुवक समिति को दूसरे, सातवीं बटालियन को तिसरे और बरनवाल सेवा समिति को चौथे स्थान से नवाजा गया। इसके अलावे एक्जाम गाइडेंस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, अतिबिर फैक्ट्री, वस्त्र व्यावसायी संघ, गोवर्धन लाल नर्सिंग होम, आदर्श कॉलेज राजधनवार, गुरु कृपा सेवा सोसायटी, शिवम क्लिनिक, जैन समाज मधुबन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, एचडीएफसी बैंक, युथ फाउंडेशन फॉर सोसायटी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह, जैन युवक संगठन, रोटरी क्लब ऑफ़ चैरिटेबल ट्रस्ट, हीरो शोरूम, केएन बक्शी बीएड कॉलेज, गोल्ड फिटनेस जिम, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह, भाजपा, आचार्या इंस्टिच्यूट, दैनिक भास्कर, रोटरी गिरिडीह कपल, रोटरेक्ट क्लब, राष्ट्रीय कायस्थ वृंद, मानव सेवा परिवार, रोटरेक्ट क्लब शक्ति, बीएसएम स्कूल, पाराडाइज पब्लिक स्कूल, रोटरी गिरिडीह, श्रेय क्लब, जीओ ऑफिस, आरके महिला कॉलेज, रोटरी ग्रेटर युवा, महेशमुंडा सेवा समिति, डेमोक्रेसी फांउडेशन, महिंद्रा फाइनेंस, मारवाड़ी युवा मंच, लायंस क्लब, गायत्री परिवार, चन्द्रवंशी समाज के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories