TOP BANNER
Sponsored

पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने किया विषपान, स्थिति गंभीर

जमुआ : थाना क्षेत्र के बिजोडीह में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी के विषपान कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर अवस्था में महिला को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे बाहर रेफर कर दिया। घटना को लेकर बताया जाता है कि प्रदीप

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 11, 2021 Dec 11 45 Views
Share

जमुआ : थाना क्षेत्र के बिजोडीह में पति- पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी के विषपान कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर अवस्था में महिला को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे बाहर रेफर कर दिया।

घटना को लेकर बताया जाता है कि प्रदीप हाजरा और उसकी पत्नी गुड़िया देवी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बीच 22 वर्षीय गुड़िया देवी ने खटमल मारने की दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर वहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।

घटना को लेकर गुड़िया देवी की मां देवंती देवी ने दामाद के कारण बेटी के विषपान किये जाने की बात कही है। वहीं उसकी सास का कहना है कि दोनों के बीच लड़ाई हुई जिसके बाद पुतोहु ने खटमल मारने की दवा खा ली। ख़बर बनाये जाने तक विवाहिता गुड़िया की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories