TOP BANNER
Sponsored

रात के अंधेरे में बिजली खंभे पर चढ़ा था शख्स, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

सुबह ग्रामीणों की पड़ी नजर बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के छछंदो पावर सब स्टेशन के करीब सोमवार की सुबह बिजली खंभे से एक शख्स के लटके देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 18, 2022 Jul 18 22 Views
Share

सुबह ग्रामीणों की पड़ी नजर

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के छछंदो पावर सब स्टेशन के करीब सोमवार की सुबह बिजली खंभे से एक शख्स के लटके देखे जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर बिजली बंद करवाकर शव को खंभे से नीचे उतरवाया।

 

 

शव की शिनाख्त बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया गांव निवासी ताहिर अंसारी के रूप में की गई है। वहीं घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हैं। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि रात के अंधेरे में आखिर वह क्यों खंभे पर चढ़ा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories