TOP BANNER
Sponsored

मुझे गांव और समाज के लोगों के हक और अधिकार की चिंता है : राजकुमार

गावां : प्रखंड स्थित बिरने पंचायत के निवर्तमान मुखिया राजकुमार यादव ने मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिला कराया है। नामांकन दाखिला से पूर्व उन्होंने पूरे बिरने पंचायत में सैकड़ों समर्थकों के अलावे ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अंचलाधिकारी दीपक कुमार के

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Apr 26, 2022 Apr 26 34 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित बिरने पंचायत के निवर्तमान मुखिया राजकुमार यादव ने मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिला कराया है। नामांकन दाखिला से पूर्व उन्होंने पूरे बिरने पंचायत में सैकड़ों समर्थकों के अलावे ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अंचलाधिकारी दीपक कुमार के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र भरा। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं पिछले 12 साल से लगातार आम जनता को हर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया है। केंद्र से राज्य सरकार की एक-एक योजनाओं से ग्रामीणों को लाभांवित कराने का कोशिश किया है जो आज के भीड़ का हुजूम बता रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि मैं जनता के समर्थन से पुनः मुखिया बनकर अधूरे काम को पूरा करने का प्रयास करूंगा। कहा कि मेरा मकसद चुनाव जितना नहीं बल्कि बिरने पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करना है। कहा कि मुझे गांव और समाज के लोगों के हक और अधिकार की चिंता है। गांव एवं समाज की तरक्की का ध्यान में रखकर विकास करना हमारा पहला उद्देश्य है।
मौके पर बिरने निवर्तमान उपमुखिया नकीब रजा, प्रेमचंद यादव, समशेर आलम, राघव कुमार, रामदेव यादव, इनर्देव यादव समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories