Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

Corona : झारखंड में कोरोना से पहला मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 13

177
Below feature image Mobile 320X100

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य भर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या अब 13 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना से संक्रमित एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हो गयी है। मृतक बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाला था। वह बोकारो बीजीएच में भर्ती था। बुधवार की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार अहले उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि पहले से रांची के हिंदपीढ़ी में 2 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई थी। वहीं हजारीबाग से 1 मामला और फिर बोकारो का एक मामला सामने आया था। मगर देर रात आए रिपोर्ट में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होते ही अब राज्यभर में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि नए 9 मरीज पहले से पीड़ित परिवार के सदस्य है। हिंदपीढ़ी में 54 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि के बाद वहां के 5 अन्य सदस्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं चार अन्य लोग बोकारो के पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250