Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

Corona : कोडरमा से पहला मामला आया सामने, कुल मरीजों की संख्या हुई 17

185
Below feature image Mobile 320X100

रांची : झारखंड में कोरोना से संक्रमित तीन और मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 17 हो गयी है। बता दें कि रांची, हजारीबाग और कोडरमा जिले से एक एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं कोडरमा जिले से पहला केस सामने आया है। इससे पहले शुक्रवार को बोकारो जिले से एक तो गुरुवार को रांची के हिंदपीढ़ी और बोकारो के 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं बोकारो में संक्रमण से ग्रसित एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार चिंतित है। सरकार द्वारा कई जरूरी उपाय किये जा रहे हैं। जांच में तेजी लाने के लिए रांची और धनबाद में एक एक प्रयोगशाला स्थापित की गई है। शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन ने सर्वदलीय बैठक के जरिये सभी का सुझाव लिया था। वहीं इसके बाद उन्होंने राज्य की स्थिती पर चिंता जताई थी। इसके साथ ही लॉकडाउन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया था।

पूरे देश की बात करें तो अब तो कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई हैं। जिसमें 643 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 230 अपने प्राण गंवा चुके हैं।

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250