TOP BANNER
Sponsored

फादर्स डे के अवसर पर बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्रिटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : फादर्स डे के अवसर पर रविवार को बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्रिटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने रंगबिरंगे कागज के सहयोग से एक से बढ़कर एक ग्रिटिंग कार्ड का निर्माण किया और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2022 Jun 19 38 Views
Share

गिरिडीह : फादर्स डे के अवसर पर रविवार को बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्रिटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने रंगबिरंगे कागज के सहयोग से एक से बढ़कर एक ग्रिटिंग कार्ड का निर्माण किया और अपने पिता की तस्वीर लगाई। साथ ही पिता को समर्पित अपने विचार भी व्यक्त किए।

छात्रों ने अपने विचारों में बताया कि व्यक्ति के जीवन में पिता केवल पिता ही नहीं बल्कि रक्षक, मित्र और मार्गदर्शक की भूमिका अदा करते। जीवन में आने वाली परेशानियों से लड़ना एवं भविष्य की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने पिता के सम्मान में कहा कि “हमारी ज़िन्दगी में माता और पिता दोनों की अहमियत एक जैसी होती है। वैसे इनके महत्व को समझने के लिए किसी एक दिन की जरूरत नहीं होती क्योंकि हमारा वजूद ही माता-पिता से होता है। हमारी ज़िन्दगी में हमारे पिता एक पेड़ की छांव की तरह होते हैं। जब भी चिलचिलाती धूप के रूप में परेशानियां हमें सताती हैं तब छांव बनकर हमारे पिता हमें राहत दिलाते हैं।” प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories