TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह जिले में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर किट की घोर कमी,गिरीडीह विधायक ने स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखकर आरटीपीसीआर किट उपलब्ध करवाने की मांग

गिरिडीह : पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है गिरिडीह भी इससे अछूता नहीं है गिरिडीह में भी भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं लेकिन गिरिडीह में संक्रमित मरीजों के पहचान के लिए आरटीपीसीआर किट की घोर कमी उत्पन्न हो गई है साथ ही टुनेट मशीनें भी लगभग सभी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 12, 2021 Apr 12 38 Views
Share

गिरिडीह : पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है गिरिडीह भी इससे अछूता नहीं है गिरिडीह में भी भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं लेकिन गिरिडीह में संक्रमित मरीजों के पहचान के लिए आरटीपीसीआर किट की घोर कमी उत्पन्न हो गई है साथ ही टुनेट मशीनें भी लगभग सभी प्रखंडों में खराब पड़ी हुई है जिससे कोरोना जांच प्रभावित हो गया है और सदर अस्पताल में कोरोनि जांच कराने वालों की लंबी कतार लगी है।गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार को हालत की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्वास्थ्य,शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के सचिव को एक पत्र लिखकर गिरीडीह में तत्काल आरटीपीसीआर किट उपलब्ध करवाने और टुनेट मशीनों को बनवाने की मांग की है

 

सोमवार को झामुमो कार्यालय में गिरीडीह विधायक सुदीव्य कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहां की कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए संसाधन होना बहुत जरूरी है लेकिन सिविल सर्जन से उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि गिरिडीह में आरटीपीसीआर की कमी है उन्होंने तत्काल इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव से पत्राचार कर आरटीपीसीआर और टुनेट मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की है ताकि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मुकम्मल व्यवस्था किया जाए

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories