गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित कुरहा मोड़ के पास नकाबपोश तीन अपरधियों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर उसके बाइक व नकदी की लूट कर ली। मामले में भुक्तभोगी द्वारा गावां थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।कोडरमा जिलान्तर्गत सतगावां थाना स्थित पचमौह निवासी कृष्णा मिस्त्री बाइक संख्या बीआर 27 एच 3888 होंडा साईन से नारोटांड़ से वापस आ रहे थे। अचानक कुरहा मोड़ के पास नकाबपोश तीन अपराधीयों ने बाइक को रोक दिया व एक ने गर्दन पर तलवार सटा दिया वही दो लोग डंडे से बेरहमी से मारपीट करने लगे जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। अपराधियों ने पैकेट में रखे 7000 रूपये व बाइक की लूट कर ली। होश आने पर बगल के गांव के ग्रामीणों से सहयोग लेकर अपने घर में फोन किया ।बाद में परिजनों के सहयोग से गावां थाना पहुचकर प्राथमिकी दर्ज करवाई जहां से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गावां लाया गया।
थाना प्रभारी कुमार ने कहा कि मामले को ले गावां थाना में कांड संख्या 20/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों पकड़ लिया जाएगा।
गावां : अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर पैसा और बाइक को लूटा, FIR दर्ज
गावां : गावां थाना क्षेत्र स्थित कुरहा मोड़ के पास नकाबपोश तीन अपरधियों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर उसके बाइक व नकदी की लूट कर ली। मामले में भुक्तभोगी द्वारा गावां थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।कोडरमा जिलान्तर्गत सतगावां थाना स्थित पचमौह निवासी कृष्णा मिस्त्री
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







