TOP BANNER
Sponsored

सरकारी राशि दिए जाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, कई गिरफ्तार

गिरिडीह : खुद को डॉक्टर बताकर आंगनबाड़ी सेविका तथा नवजात शिशुओं के अभिभावकों को कॉल कर सरकारी राशि मिलने का झांसा देकर ठगी करने वाले नटवरलालों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को प्रशिक्षु आईपीएस हरीश बिन जमा ने पुराने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 5, 2021 Jan 5 72 Views
Share

गिरिडीह : खुद को डॉक्टर बताकर आंगनबाड़ी सेविका तथा नवजात शिशुओं के अभिभावकों को कॉल कर सरकारी राशि मिलने का झांसा देकर ठगी करने वाले नटवरलालों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को प्रशिक्षु आईपीएस हरीश बिन जमा ने पुराने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा से वरीय पदाधिकारियों द्वारा फ़्रॉड किये जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले पचम्बा थाना क्षेत्र के खुट्टा तेलोडीह से मो जावेद को गिरफ्तार किया। इसके बाद इसके उगले गए राज पर बेंगाबाद व जमुई से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि पकड़े गए 10 आरोपियों में 2 जुबनाइल है। जो लेडीज डॉक्टर की आवाज में लोगों से बात कर उनकी डिटेल्स हासिल करते थे फिर खातों से रुपये उड़ाते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस ने जिन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनमें मो जावेद, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा का उज्ज्वल कुमार साव, नईयाडावर का भरत मंडल, लक्ष्मण कुमार मंडल, बिहार के जमुई स्थित चकाई से सरयू कुमार मंडल, हुबलाल मंडल, लूटन मंडल, विकास कुमार मंडल व 2 जुबनाइल शामिल है।

इन सामानों की हुई बरामदगी

पुलिस ने इन शातिरों के पास से 16 मोबाइल सेट, 31 सिम, 9 एटीएम/पासबुक व 3 लाख 79 हजार 5 सौ रुपये नगद बरामद किए हैं। प्रेसवार्ता में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories