TOP BANNER
Sponsored

वन्यजीव पाम सिवीट की तस्करी के आरोप में वन विभाग ने तीन को भेजा जेल

तिसरी : गुरुवार को वन विभाग की टीम द्वारा तिसरी पुल के पास सिमर के पेड़ से मधु उतारने के दौरान पाम सिवीट नामक जंगली जानवर के बच्चों को पकड़ने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद वन विभाग ने केस नंबर 1153/2022 दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972

Tisri Block Avatar
By Tisri Block May 13, 2022 May 13 37 Views
Share

तिसरी : गुरुवार को वन विभाग की टीम द्वारा तिसरी पुल के पास सिमर के पेड़ से मधु उतारने के दौरान पाम सिवीट नामक जंगली जानवर के बच्चों को पकड़ने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसके बाद वन विभाग ने केस नंबर 1153/2022 दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,39,44,51 और 52 के तहत शुक्रवार को बिजली कुरैशी, नुनु कुरैशी और कलेशर कुरैशी को मेडिकल व कोविड जांच के बाद गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया l

बताया जाता है कि तिसरी पुल पर सिमर के पेड़ पर दर्जनो मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था। जिससे मधु उतारने के लिये आरोपी सहित कई अन्य साथी सिमर के पेड़ पर चढ़े थे। मधु उतारने के लिये आग का उपयोग करने से पेड़ के ऊँचाई पर स्थित डाली से तीन सिवेट कैट पेड़ से उतरने लगे तभी उक्त लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

जिसकी सूचना किसी व्यक्ति ने वनविभाग को दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। सभी आरोपी बिहार के समस्तीपुर जिला के ऑयनीचक गांव के निवासी हैं।
वनविभाग की टीम में प्रभारी  वनपाल अभिमित राज ,प्रियेश विश्वकर्मा,पवन विश्वकर्मा,अशोक यादव, पविंद्र गुप्ता सहित कई वनकर्मी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट – चन्दन भारती

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories