AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फुटबाल टूर्नामेंट का किया गया आयोजन, 4 टीमों ने लिया खेल में हिस्सा

गावां : गावां खेल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में विभिन्न पंचायतों से 4 टीमों ने हिस्सा लिया। मगर आयोजन में किसी प्रकार की व्यवस्था न होने से यह टूर्नामेंट फीकी दिखाई दी।  

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां खेल मैदान में गुरुवार को मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत में विभिन्न पंचायतों से 4 टीमों ने हिस्सा लिया। मगर आयोजन में किसी प्रकार की व्यवस्था न होने से यह टूर्नामेंट फीकी दिखाई दी।

मौके पर उपस्थित बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति ने बताया कि सभी प्रखंड स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन 4 तारिक से लेकर 10 तारिक तक किया जाना है और इसकी शुरुआत भी हो गई है। इसके साथ ही इसमें गावां प्रखंड के हर पंचायतों से टीम को पार्टिसिपेट करना है। और अब तक 4 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा ली है। जिसका लिस्ट जिला कार्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है। टूर्नामेंट में व्यवस्था की कमियों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि आज इसकी शुरुआत हुई है जिसके कारण यहां समुचित व्यवस्था नहीं किया जा सका है। ना तो अभी माइक की व्यवस्था की गई है और ना ही पंडालों की मगर उनके द्वारा जल्द ही इन कमियों को दूर कर दिया जायेगा।
मौके पर जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, अनिल राम, पवन सिंह, बनारस सिंह, हरीहर चौधरी, अजीत शर्मा, अजीत पांडेय, गुड्डू बरनवाल, विनोद राय समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories