TOP BANNER
Sponsored

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग लगभग 10 लाख की संपति जलकर हुई खाक

देवरी : थाना क्षेत्र के नायकडीह स्थित ऐतवारी साव के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गया।जिससे घर में रखा पुआल भी आग के जद में आ गया।इधर ग्रामीणों के द्वारा डीजल मशीन लगाकर लगभग 2 घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 21, 2022 Feb 21 19 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के नायकडीह स्थित ऐतवारी साव के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गया।जिससे घर में रखा पुआल भी आग के जद में आ गया।इधर ग्रामीणों के द्वारा डीजल मशीन लगाकर लगभग 2 घंटे तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत किया गया।लेकिन आग की लपटे कम नहीं हो रही थी।बाद में अग्नि शमन की टीम मौके पर पंहुची और घंटो मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग बुझाने के लिए घर का पुर छत ग्रामीणों के सहयोग से हम्मड़ मार मार कर तोड़ा गया उसके बाद आग बुझाई गई। शॉर्ट सर्किट इतना जबरदस्त था कि गांव के दर्जनों घरों का मोबाईल चार्जर,पंखा जल गया।

पीड़िता एतवारी साव ने बताया कि इस आगलगी से लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है आग बुझाने के लिए पूरे घर का छत तोड़ देना पड़ा। वहीं आग बुझाने के क्रम में सुराजी मोसमत का खपड़ैल घर भी नष्ट हो गया, इधर पीड़िता ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories