TOP BANNER
Sponsored

सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 17 पर FIR दर्ज, छापेमारी के दौरान टास्कफोर्स टीम पर हुआ था हमला

गावां : प्रखंड के सेरूआ में पुलिस पर पथराव मामले में थाना प्रभारी पिंटू कुमार के आवेदन पर 16-17 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि अवैध बालू उठाव एवं परिवहन की रोकथाम हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक गिरिडीह पुलिस निरीक्षक गावां के अलावा सशत्र बल के साथ सेरुआ बेन्ड्रो

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jun 1, 2022 Jun 1 58 Views
Share

गावां : प्रखंड के सेरूआ में पुलिस पर पथराव मामले में थाना प्रभारी पिंटू कुमार के आवेदन पर 16-17 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में कहा गया है कि अवैध बालू उठाव एवं परिवहन की रोकथाम हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक गिरिडीह पुलिस निरीक्षक गावां के अलावा सशत्र बल के साथ सेरुआ बेन्ड्रो स्थित सकरी नदी पूल के पास तीन ट्रैक्टर को जब्त कर गावां थाना लाया जा रहा था। सेरुआ स्थित हनुमान मंदिर के पास करीब 16-17 लोग नजायज मजमा बनाकर सड़क पर आये और ट्रैक्टर रोक दिया समझाने के बाद वे सभी हो हंगामा करते हुए गाली गलौज धमकी देने लगे वंही ईट पत्थर चलाने लगे। घटना में आईआरबी चालन्स किस्कू एवं रंजीत सरदार को पत्थर से चोट लगी। वंही एसपी के आदेश पर तीन व्यक्ति को घटना स्थल से पकड़ा गया जबकि अन्य व्यक्ति पत्थर चलाते हुए भाग गए। तीनो व्यक्ति के निशानदेही पर चेरवा निवासी राजकुमार यादव, सेरुआ निवासी होरिल यादव, बेन्ड्रो निवासी अशोक यादव, संजीत यादव, अजय प्रसाद यादव, पंकज यादव, सभी सेरुआ निवासी प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में राजकुमार यादव, होरिल यादव एवं अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में गावां थाना में कांड संख्या 45/22 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories