TOP BANNER
Sponsored

फाइलेरिया उन्नमूलन अभियान का किया गया शुभारंभ

गावां : सोमवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फाइलेरिया उन्नमूलन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ में प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार व एमटीएस मो कमर मुख्य रूप से उपस्थित थे। एमटीएस मो कमर ने बताया कि आज से फाइलेरिया उन्नमूलन अभियान का शुभारंभ गावां अस्पताल के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 23, 2021 Aug 23 36 Views
Share

गावां : सोमवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फाइलेरिया उन्नमूलन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ में प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार व एमटीएस मो कमर मुख्य रूप से उपस्थित थे। एमटीएस मो कमर ने बताया कि आज से फाइलेरिया उन्नमूलन अभियान का शुभारंभ गावां अस्पताल के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि 23 अगस्त से 27 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर बूथ स्तर पर 3 दिन और 2 दिन डोर टू डोर जाकर सहिया द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल व डीईसी का गोली खिलाया जाएगा। कहा कि पूरे प्रखंड में एक लाख सोलह हजार सात सौ छियानवे लोगों को फाइलेरिया रोधी गोली खिलाया जाना है।

इधर, गावां पंचायत भवन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में फाइलेरिया की शुरुआत विधिवत फीता काटकर बीटीटी राजदा खातून ने किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित बच्चों को एल्बेंडाजोल व डीईसी का गोली खिलाया गया। मौके पर सेविका संजू देवी, सहिया अनीता देवी समेत कई बच्चे व महिलाएं उपस्थित थीं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories