AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

धनबाद : गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हिन्द होटल के समीप भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि पूल से पहले उड़ कर लगभग 100 फ़ीट दूर नदी के दूसरे किनारे पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी. कार में सवार ड्राइवर,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनबाद : गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हिन्द होटल के समीप भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि पूल से पहले उड़ कर लगभग 100 फ़ीट दूर नदी के दूसरे किनारे पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी. कार में सवार ड्राइवर, 1 बच्चा, दो महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. गोविन्दपुर थाना प्रभारी उमेश सिंह दल बल के साथ पहुंचकर हाइड्रा की सहायता से शवों को वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार और नींद की वजह से ऐसी घटनाएं घटती है. सड़क निर्माण कार्य के दौरान दिए गए घुमावदार मोड़ के कारण इन दिनों NH-2 पर अधिक दुर्घटनाएं हो रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग संभवत एक ही परिवार से हैं. रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र के रहने वाले थें. किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थें. परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है. घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories