TOP BANNER
Sponsored

एफपीओ से किसानों का होगा आर्थिक सशक्तिकरण – सीजीएम

गाण्डेय में सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन गाण्डेय : प्रखंड के अहिल्यापुर में सोमवार को नाबार्ड के चीफ जेनरल मैनेजर गोपा कुमारन नायर ने एफपीओ द्वारा संचालित किए जानेवाले सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि एफपीओ से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा । उन्होंने कहा कि गिरिडीह के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 6, 2021 Dec 6 44 Views
Share

गाण्डेय में सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन

गाण्डेय : प्रखंड के अहिल्यापुर में सोमवार को नाबार्ड के चीफ जेनरल मैनेजर गोपा कुमारन नायर ने एफपीओ द्वारा संचालित किए जानेवाले सोलर कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि एफपीओ से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण होगा । उन्होंने कहा कि गिरिडीह के 11 प्रखंडों में कुल 22 एफपीओ बनाया गया है । सभी एफपीओ द्वारा हजारों किसानों को जोड़कर सामूहिक खेती की जाएगी और एफपीओ उत्पादन से लेकर मार्केटिंग तक का काम करेंगे । नाबार्ड गिरिडीह के डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि न्यू फ्रेश बास्केट एफपीओ के द्वारा अहिल्यापुर में 10 मैट्रिक टन का सोलर कोल्ड रस्टोरेज लगाया गया है । इसमें सेल्को फाउंडेशन ने 70 प्रतिशत अनुदान दिया है , 20 प्रतिशत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऋण दिया गया है और 10 प्रतिशत किसानों ने पूँजी लगाई है । रुद्रा फाउंडेशन द्वारा गठित 5 FPO में से 3 FPO में सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं 7 प्रसंस्करण उद्योग लगाया जा रहा है । आलू चिप्स, टमाटर पावडर, मसाला उद्योग, मिनी राइस मिल, आटा मिल, सोलर वेजटेबल DRIYER इत्यादि लग रहा है ।

सीजीएम द्वारा दासडीह में सबेरा एफपीओ द्वारा संचालित नैब कृषि मार्ट का भी उद्घाटन किया गया। इससे किसानों को उचित मूल्य पर उन्नत किस्म के बीज एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद मिलेगा । सीजीएम द्वारा गाण्डेय प्रखंड में नाबार्ड द्वारा चलाए जा रहे महिला उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भी अवलोकन किया गया । कौशल विकास परियोजना में 120 महिलाओं के साथ हस्त आधारित इम्ब्रॉयडरी आर्टिफ़िशियल ज्वेलरी खिलौना आदि कार्य किया जा रहा है । डीडीएम ने कहा कि नाबार्ड द्वारा गिरिडीह जिला के 500 आदिवासी परिवारों के साथ वाडी परियोजना , बेंगाबाद प्रखंड के 10 पंचायतों में केएफडब्ल्यू मृदा परियोजना के अलावा भारत सरकार के ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि अंतर्गत 250 से भी अधिक सड़क पूल पुलिया पेयजल आपूर्ति आदि कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में सेल्को फाउंडेशन के मुख्य तकनीकी समन्वयक दीपेन्द्र कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी बामदेव साह, आत्मा के डिप्टी डायरेक्टर रमेश कुमार , बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार, रूद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद सबिह अशरफ, आइडिया के प्रोग्राम डायरेक्टर संतोष कुमार पाण्डेय , रूद्रा फाउंडेशन के शंकर राय सहित एफपीओ के लखपत पंडित , उपेन्द्र वर्मा , सहदेव वर्मा , अरूण वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे ।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories