TOP BANNER
Sponsored

लापता युवक के घर संतावना देने पहुंचे पूर्व विधायक, लापता युवक का अभीतक नहीं मिला कोई सुराग, परिजन चिंतित

गावां : गावां प्रखंड के सेरूआ पंचायत निवासी चिंतामन रविदास के लापत पुत्र सोनू रविदास का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। बता दें कि बाजार से काम करके घर जाने के दौरान विगत दिन सोनू रविदास गायब हो गए था। जिसके बाद गांव में गायब होने की सूचना परिजनों ने दिया और रविवार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 16, 2021 Nov 16 45 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के सेरूआ पंचायत निवासी चिंतामन रविदास के लापत पुत्र सोनू रविदास का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। बता दें कि बाजार से काम करके घर जाने के दौरान विगत दिन सोनू रविदास गायब हो गए था। जिसके बाद गांव में गायब होने की सूचना परिजनों ने दिया और रविवार रात 10 बजे गावां थाना में आवेदन देकर बेटे की खोज कर निकाले की गुहार लगाई। सोमवार की सुबह गावां सेरूआ सिमर नदी से उसका बाइक बरामद किया गया था। वही बच्चे की सकुशल बरामद के लिए व थाना प्रभारी के लापरवाही के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व गावां तीसरी इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने जामस्थल पर पहुंचे और 24 घंटे का समय लेते हुए जाम को हटाया गया। लेकिन लापता युवक के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी तीसरे दिन पता नही चलने पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव चिंतामन यादव के घर पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस टीम काम कर रही है बहुत जल्द आपके बेटे सकुशल बरामद कर आपको दे दिया जाएगा। लेकिन आपलोगो की किसी तरह की कोई सूचना हो तो हमें फ़ोन के माध्यम से जानकारी दें। और पुलिस पदाधिकारी को भी जानकारी दे ताकि पुलिस पदाधिकारी को काम करने में आसानी हो सके। परिजनों के मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार यादव थाना पहुंचे व इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी से वार्ता करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सकुशल बरामद करें। जिसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने बताया कि बहुत जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। वरीय पदाधिकारी के साथ टीम बनाकर काम कर रहे है

प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश महतो ने एक टीम बनाकर काम कर रहे है। टीम में गावां तीसरी इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी, गावां थाना प्रभारी सूरज कुमार, तीसरी थाना प्रभारी पिंकू कुमार, लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार साथ बनाया गया है। पूछताछ के लिए गावां थाना में लगभग एक दर्जन लोगों को लाया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories