TOP BANNER
Sponsored

इंटरफेस बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

गावां : प्रखंड स्थित सांख पंचायत भवन में जागो फाउंडेशन द्वारा विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति, साइकिल, बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित सुकन्या योजना, दिव्यांग यूनिक आईडी पहचान पत्र, मातृत्व योजना एवं कन्यादान योजना पर मुख्य

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 13, 2021 Aug 13 34 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित सांख पंचायत भवन में जागो फाउंडेशन द्वारा विभिन्न सरकारी विभाग के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को इंटरफेस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति, साइकिल, बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित सुकन्या योजना, दिव्यांग यूनिक आईडी पहचान पत्र, मातृत्व योजना एवं कन्यादान योजना पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।

 

परियोजना प्रबंधक अजय पाठक ने कहा कि सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं आज भी अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रही है। इसका कारण लोगों के बीच जानकारी का अभाव या सही तरीके से आवेदन का नहीं करना माना जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए शुक्रवार को सभी विभाग के पदाधिकारियों को एक मंच पर शामिल किया गया है।

 

जागो फाउंडेशन के सचिव ने बताया कि संस्था सभी सरकारी विभागों के सहयोग से ही क्षेत्र में काम कर रही है। उनका प्रयास है कि सभी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। कुछ नए योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही उन समस्याओं को भी चिन्हित कर उस पर काम किया जाएगा जो लोगों को योजनाओं से जुड़ने में बाधक हो रही है।

MIDDLE
Sponsored

 

कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रवीण कुमार ने कहा की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का काम संस्था द्वारा लगातार किया जाता रहा है। इसी क्रम में कई बार इस तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना अपने आप में एक अच्छी पहल है। बाल विकास परियोजना से महिला पर्यवेक्षिका अनीता यादव ने आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं में शामिल होने के लिए पात्रता की जानकारी दी साथ ही बताया कि अधूरी जानकारी के साथ फॉर्म भरने पर कई सारे लाभुकों का आवेदन रिजेक्ट किया जाता है। अतः इस योजनाओं में मांगे जाने वाली सभी सूचनाएं फॉर्म में ध्यानपूर्वक भरना अनिवार्य है।

 

स्वास्थ्य विभाग से एएनएम नीतू सिन्हा ने भी विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिक्षा विभाग से बीआरपी विशाल कुमार ने साइकिल और छात्रवृत्ति योजना के आवेदन करने की प्रक्रिया को और लाभुकों की पात्रता को बताया कार्यक्रम में संस्था के अजय पाठक, अरविंद कु.राणा , शंकर प्रजापति, सोनू, राजेश, टुन्नी, पूजा, सोनम ,चंचला, मुस्कान, पूजा एंव सांख पंचायत के सभी सेविका, सहायिका, पोषण सखी, सहिया दीदी, वार्ड सदस्य, ग्रामीण शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories